कुल 201 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर ही हुआ निस्तारण




गौतमबुद्ध नगर, 01 नवंबर 2025।उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर की तीनों तहसीलों — दादरी, सदर एवं जेवर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 201 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 118 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 06 का समाधान मौके पर ही किया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, तहसीलदार दादरी अजय कुमार सिंह, पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Voice of truth voice of people.I love your news which indicates true mirror of society n public issues All the best in your endevour.Keep exposing black moles in society
Thanks.
🙏
🙏