• Mon. Mar 2nd, 2026

News Bharat Live 24x7

India #1 News Platform

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में भारी लापरवाही — गौतम बुद्ध नगर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

ByDheeraj Maheshwari

Nov 23, 2025
Spread the love

60 बीएलओ और 7 सुपरवाइज़र पर FIR दर्ज

गौतम बुद्ध नगर, 22 नवंबर 2025भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम के नेतृत्व में जनपद गौतम बुद्ध नगर में 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों को पहले से ही स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जांच के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बीएलओ और सुपरवाइज़र के खिलाफ लापरवाही पाई गई, जिसके बाद अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं

प्रशासन का सख्त संदेशजिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील है और इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुनरीक्षण कार्य की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *