
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 बिल्डर फ्लोर इमारतों को सील कर दिया है। इन टावरों में बने 100 से अधिक फ्लैट्स अब ताले में बंद हैं।हैरानी की बात यह है कि ये इमारतें बिना किसी वैध अनुमति के खड़ी कर दी गई थीं — न नक्शा पास, न कोई स्वीकृति

खेड़ा चौगानपुर में खुला अवैध निर्माण का पूरा खेल
यह पूरा मामला खेड़ा चौगानपुर क्षेत्र का है, जो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित इलाके में आता है।प्राधिकरण के सीईओ के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की संयुक्त टीम ने जब जांच की, तो कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं।
जांच के प्रमुख तथ्य:खसरा संख्या: 109क्षेत्रफल: करीब 10,000 वर्ग मीटरबिना नक्शा स्वीकृति के 8 बिल्डर फ्लोर टावर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कार्य
ओएसडी राम नयन सिंह ने साफ शब्दों में कहा—“अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति एक ईंट रखना भी कानूनन अपराध है, यहाँ तो पूरी कॉलोनी ही खड़ी कर दी गई थी

सील तोड़ने पर गैंगस्टर एक्ट तक की चेतावनी

ACE0 सुमित यादव की दो टूक चेतावनीग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ सुमित यादव ने साफ कहा—“प्राधिकरण क्षेत्र में जहाँ भी अवैध निर्माण पाया जाएगा, उसे तुरंत सील या ध्वस्त किया जाएगा। विशेष टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”
