
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से प्रतीक्षित सेक्टर-1 जलपुरा की 60 मीटर मेंशन रोड का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है।
यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग रही है। जलपुरा, सेक्टर-1 और आसपास की कई सोसायटियों में रहने वाले हजारों निवासी खराब कनेक्टिविटी और ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क के निर्माण को लेकर कई बार मांग उठाई गई थी। Active G.N.W. Sec. 1 Alliance टीम भी लगातार प्राधिकरण से संपर्क में थी और इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही थी। टीम द्वारा लगातार संवाद और फॉलो-अप के बाद अब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो पाया है।
इस सड़क के निर्माण से सेक्टर-1, जलपुरा और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही ट्रैफिक की समस्या में भी काफी हद तक राहत मिल सकती है।
स्थानीय निवासियों का मानना है कि 60 मीटर चौड़ी यह सड़क भविष्य में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए एक महत्वपूर्ण कनेक्टिंग रोड साबित हो सकती है और क्षेत्र के विकास को भी गति देगी।
