3 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 12 सहायक अधिकारी, 130 बीएलओ और 13 सुपरवाइजरों पर गिरी गाज🔹 FIR दर्ज कराने व वेतन रोकने के निर्देश, प्रशासन में मचा हड़कंप
गौतम बुद्ध नगर, 05 नवंबर 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक सख्ती का बड़ा उदाहरण पेश किया है।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजरों द्वारा गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन कार्य निर्धारित समय पर प्रारंभ नहीं किया गया था।इस पर तत्परता दिखाते हुए डीएम मेधा रूपम ने➡ 03 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं 12 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए,➡ साथ ही 130 बीएलओ एवं 13 सुपरवाइजरों के विरुद्ध FIR दर्ज कराने व वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।डीएम ने कहा —“निर्वाचन कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समयबद्ध रूप से निभाएं।”यह कार्रवाई जिले में प्रशासनिक जवाबदेही और अनुशासन की सशक्त मिसाल मानी जा रही है।

Great work by our dynamic DM ms Megha rupam ji