• Tue. Mar 3rd, 2026

News Bharat Live 24x7

India #1 News Platform

“गौतम बुद्ध नगर के जेवर में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की विशाल महापंचायत — किसानों के एकजुटता की मिसाल”

ByDheeraj Maheshwari

Nov 12, 2025
Spread the love

महापंचायत में भारी जुटान और किसान एकजुटता

जिला गौतम बुद्ध नगर, तहसील जेवर के फलेदा कट पर भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के नेतृत्व में बड़ी महापंचायत आयोजित हुई। विभिन्न जिलों और किसान संगठनों से मिले समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया कि गौतम बुद्ध नगर के सभी किसान संगठन एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इस महापंचायत में प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान, परिवहन मंत्री चौधरी ओम प्रकाश गुर्जर, नोएडा महानगर अध्यक्ष चौधरी महेश तंवर, नोएडा महानगर उपाध्यक्ष चौधरी हरि अवाना, राजकुमार मोनू, सुनील अम्बावत, गोविंद अम्बावत, अरुण गौतम, हरिंदर बेसोया, विजयपाल भाटी, अनिल सैन, अश्विंदर नागर, डॉ. रोहताश, मनोज शर्मा, नरेश शर्मा, नीरज कुमार, डॉ. पीयूष अम्बावत, बंटी सोलंकी, शफीक, राहुल अम्बावत, सन्नी कौशिक, और सुमित कौशिक शामिल थे। इस आयोजन ने न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के शासन प्रशासन के समक्ष किसान एकता की मजबूत ताकत को प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *