
मुख्य विकास अधिकारी को झंडा स्मृति चिन्ह भेंट कर झंडा दिवस संग्रहण अभियान का शुभारंभ
जनपदवासियों से शहीदों, दिव्यांग सैनिकों व पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु सहयोग की अपील
गौतम बुद्ध नगर • 07 दिसंबर 2025
जनपद गौतमबुद्धनगर में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस पूरे श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया..
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आई.एन.) रामप्रवेश सिंह (अ. प्रा.) के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के तहत कल्याण कार्यकर्ता हरवीर सिंह एवं उनकी टीम ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी को झंडा स्मृति चिन्ह भेंट कर धन संग्रहण अभियान की शुरुआत कराई..
अभियान के दौरान कल्याण टीम ने विकास भवन के विभिन्न विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडा स्मृति चिन्ह लगाकर शहीद सैनिकों, दिव्यांग सैनिकों, उनके आश्रितों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए योगदान देने का आग्रह किया। साथ ही जनपद के नागरिकों से भी स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग प्रदान कर सैनिक कल्याण को मजबूत बनाने की अपील की गई।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि संग्रहित धनराशि सैनिकों व उनके आश्रितों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर व्यय की जाती है..
उन्होंने जनपदवासियों को झंडा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वीर सैनिकों के सम्मान और सहयोग हेतु प्रत्येक नागरिक को अपनी सामर्थ्य अनुसार योगदान अवश्य करना चाहिए, ताकि इन योजनाओं को और अधिक सशक्त और व्यापक बनाया जा सके।
