
गौतम बुद्ध नगर कैंप कार्यालय सेक्टर-27, नोएडा में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में क्लब, बार, होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज लॉन संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

मुख्य उद्देश्य— सुरक्षा मानकों को मजबूत करना और आपदा की स्थिति में प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना।
जिलाधिकारी के प्रमुख निर्देश:
किसी भी दुर्घटना, आगजनी या आपदा को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
सभी प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट, सीसीटीवी, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हों।
ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित।एंट्री–एग्जिट पर लाइटिंग साइनेज अनिवार्य।हर संस्था अपने यहां इमरजेंसी इंचार्ज नियुक्त कर सूची प्रशासन को दे।
प्राथमिक उपचार सामग्री, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध रहें।
कर्मचारियों के लिए नियमित मॉक ड्रिल व प्रशिक्षण अनिवार्य।
लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।
अधिकारियों का मार्गदर्शन: पुलिस, अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा, आबकारी और आपदा प्रबंधन विभागों ने सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, विद्युत सुरक्षा और निर्धारित क्षमता के अनुसार भीड़ प्रबंधन पर विस्तृत सुझाव दिए।
क्रिसमस–नववर्ष आयोजनों को लेकर निर्देश:सभी संचालक अपनी योजना पहले से तैयार रखें और किसी भी कार्यक्रम से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
