• Tue. Mar 3rd, 2026

News Bharat Live 24x7

India #1 News Platform

GREATER NOIDA WEST अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाही पुलिस कमिश्नर ने बिसरख SHO व ACP को हटाया

ByDheeraj Maheshwari

Jan 13, 2026
Spread the love

अपराध नियंत्रण पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल रहने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिसरख थाना प्रभारी और सर्किल की एसीपी को पद से हटा दिया। यह कार्रवाई सोमवार रात सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान की गई।

करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय), तीनों जोन के डीसीपी, जिले के सभी एसीपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान सभी थानों की क्रमवार समीक्षा की गई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया गया।

क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सेंट्रल नोएडा जोन की सर्किल-2 की एसीपी दीक्षा सिंह और बिसरख थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। हाल के दिनों में बिसरख थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर महिला से लूट के प्रयास की घटना सामने आई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

अब पवन कुमार को सर्किल-2 का नया एसीपी नियुक्त किया गया है, जबकि कृष्ण गोपाल शर्मा को बिसरख थाने की कमान सौंपी गई है।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि बैठक में सभी थाना प्रभारियों को किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने, संवेदनशील इलाकों में नियमित चेकिंग और स्ट्रीट क्राइम पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, शहर की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच तथा सभी होटलों और ढाबों की नियमित चेकिंग के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *