दिल्ली जीत का जश्न मैहर मे, सांसद,विधायक, जिलाध्यक्ष, के साथ मनाई गई दिवाली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर मैहर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। खुशी में झूमे कार्यकर्ता घंटाघर पर एकत्रित हुए। यहां मिष्ठान वितरित किया और आतिशबाजी दिवाली मनाई गई। दिल्ली के लोगों को अब समझ आ गया कि दस साल तक आप पार्टी ने उन्हें विकास के नाम पर ठगा है। 26 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। अब यहां भी डबल इंजन काम करेगा। इस मौके पर सतना सांसद गणेश सिंह, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने के साथ सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न
